रविवार 8 नवंबर 2026 - 13:04
बहरैन के 19 इलाकों में हिरासत में लिए गए धर्मगुरुओं के समर्थन में जनप्रदर्शन

बहरैन के विभिन्न शहरों और इलाकों में हिरासत में लिए गए धर्मगुरुओं के समर्थन और उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनकारियों ने आले खलीफा सरकार की जेलों में बंद धर्मगुरुओं के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ चल रही न्यायिक कार्रवाइयों को खारिज कर दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बहरीन के विभिन्न इलाकों में 6 और 7 नवंबर 2026 को लोगों का आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शहरों और गांवों की सड़कों पर उतरे और हिरासत में लिए गए धर्मगुरुओं के समर्थन में आवाज उठाते हुए उनकी रिहाई की मांग की।

19 इलाकों में विरोध प्रदर्शन

जनप्रदर्शन के तहत बहरीन के 19 इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए। इनमें कराना, शहरकान, मालकिया, अबू सुबैअ, मरख, करबाबाद, नुवैदरत, अल-दराज, आली, सार, अबू क़ुवा, करज़कान, बारबार, दार कलीब, नबिह सालेह, सिद्दद, द्वीप सित्रा और मुकाबा शामिल हैं।

प्रदर्शनों में शामिल लोगों ने आले खलीफा सरकार की जेलों में बंद धर्मगुरुओं के प्रति एकजुटता व्यक्त की। साथ ही उनके खिलाफ जारी न्यायिक कार्रवाइयों को खारिज करते हुए उनकी तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहाई की मांग की।

8 नवंबर के विरोध प्रदर्शन की तैयारियां

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और आंदोलन में शामिल लोगों की सित्रा द्वीप, अल-दराज और बारबार में विदेशी कर्मियों के साथ झड़पें भी हुईं। विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन से जुड़े नारे लिखे गए और धर्मगुरुओं की तस्वीरें दीवारों पर लगाई गईं।

इन गतिविधियों को 8 नवंबर को होने वाले जनप्रदर्शन की तैयारियों का हिस्सा बताया गया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha